फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीका के डाकघर का ताला तोड़कर पार्सल रजिस्ट्ररी पत्र फाड़े, 21980 रुपये की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकघर का ताला तोड़कर पार्सल रजिस्ट्री पत्र फाड़े, 21980 रुपये चोरी
विज्ञापन

कैथल। चीका डाकघर में रात को ताला तोड़कर पार्सल व रजिस्ट्री पत्र फाड़ने व नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। चीका पुलिस ने उप डाकपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में माता गेट कैथल निवासी मदन लाल ने बताया कि वह पेहोवा रोड चीका में 28 जुलाई की रात अज्ञात व्यक्तियों ने डाकघर का ताला तोड़कर पार्सल व रजिस्ट्री को फाड़ दिया और जब उन्होंने कैश से मिलान करवाया तो उससे 21980 रुपये कम मिले। चोरों ने वहां से नेट शटर, पैन ड्राइव सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चीका के हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें