सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
कैथल। गांव भानपुरा के पास हुए सड़क हादसे में एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव तितरम निवासी जसविन्द्र ने बताया कि 26 जुलाई को अज्ञात वाहन चालक ने गांव भानपुरा के पास में उसके 47 वर्षीय भाई रमेश को तेज गति व लापरवाही से आते हुए टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई की मौत हो गई। हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।