कैथल। सस्ते सोने के नाम पर करोड़ों रुपये के ठगी के आरोपी सोनू ढांडा को कैथल पुलिस एक बार फिर करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाई है। उसका न्यायालय से 7 दिन का रिमांड हासिल किया है। जिसमें उससे पूछताछ जारी है। सिविल लाइन पुलिस ने सोनू ढांडा का जेएमआईसी इंदू बाला की कोर्ट से सात दिन का रिमांड हासिल किया है। उसे अब 5 फरवरी 2019 को सुरेंद्र मलिक निवासी गांव अटेला की शिकायत पर दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। सुरेंद्र मलिक एक समय सोनू ढांडा का अकाउंटेंट रहा है। इस मामले में सुरेंद्र मलिक ने कहा था कि उसने सोनू से 4.50 करोड़ लेने थे और पैसे मांगने पर आरोपी सोनू ढांडा ने उस पर फायर किया था। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सोनू ढांडा को दूसरे मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आए हैं, जिसका अदालत से 7 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। सोनू से पूछताछ की जा रही है।