एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 10 हजार रुपये
कैथल। एक युवक के खाते से एटीएम कार्ड बदलकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हजारों रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव पाई निवासी बलिंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 17 मार्च को वह पूंडरी में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। इस दौरान उसने पैसे निकलवाने में एक अज्ञात व्यक्ति की मदद ली। थोड़ी देर में उसके खाते से 10 हजार निकलने का मैसेज आया। उस अज्ञात व्यक्ति ने ही एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकाले हैं। हेड कांस्टेबल बलवान सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।