पुलिसकर्मी पर हमला कर घायल किया, केस दर्ज
कैथल्। गांव मंडवाल में दुश्चरित्र के लोगों की पहचान कर सूची बनाने के लिए गए पुलिसकर्मी पर 5 युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में ईएचसी अनूप सिंह ने बताया कि 16 मार्च को वह ईएचसी संदीप सिंह व एचजीएच देवी लाल के साथ गांव सेरधा से मंडवाल गए थे। जब वे गांव में दुश्चरित्र वाले लोगों की पहचान कर रहे थे तो एक बाइक पर 3 युवक आए। जब उन्होंने उन युवकों को रुकवाकर पूछताछ करनी चाही और उनकी बाइक का नंबर पूछा तो युवकों ने कहा कि आप कौन होते हैं, पूछताछ करने वाले। इतना कहते ही उन युवकों ने उस पर थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया और उसकी वर्दी के बटन तोड़ दिए। गांव के लोगों ने उसे आरोपियों से छुड़ाया। एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर गांव मंडवाल निवासी काली, गोधा, बाबू, सुखा, सोनू के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कर लिया।