15 हजार ईंटें चोरी करने के आरोप में केस दर्ज
कैथल। पुलिस ने क्योड़क में चल रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने एवं निर्माण कार्य के लिए रखी गई 15 हजार ईंटें चुराने के आरोप में केस दर्ज किया है। पंचायत राज के कार्यकारी अभियंता राकेश गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य दि न्यू चौधरी श्रम को. सोसाइटी लिमिटेड काकौत द्वारा किया जा रहा है। सरपंच द्वारा निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव भी पास करके दिया है। लेकिन निर्माण कार्य के लिए खोदी गई नींव भी अज्ञात लोगों ने भर दी, मटेरियल को बिखरा दिया और ईंटें चुरा ली। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।