फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी के आरोप में 5 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी के आरोप में 5 के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

जमीन की खरीद-फरोख्त के समय न्यायालय में विचाराधीन था मामला
सौदे के समय विवाद की बात छुपाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने गांव ट्योंठा में जमीन की खरीद-फरोख्त में 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पानीपत के समालखा क्षेत्र के गांव शहरमालपुर निवासी पवन कुमार ने बताया कि गांव ट्योंठा में 13 एकड़ जमीन का सौदा 5 लोगों के साथ तय हुआ था। जिस समय शिकायकर्ता व उसके साथियों के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई थी, उस समय जमीन बंटवारे के विवाद का केस अदालत में विचाराधीन था, जिसे बेचते समय छुपाया गया। जमीन की खरीद-फरोख्त में आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 2.47 करोड़ रुपये हड़प लिए। जब पैसे वापिस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पवन कुमार ने यह जमीन राजेश निवासी मालुपर (समालखा), संत कुमार निवासी नादनौर (सोनीपत), रणजीत, बलबीर निवासी गांव बेगमपुर (करनाल), विरेंद्र बंसल निवासी अलीपुर (दिल्ली), सुरेंद्र निवासी गांव बल्ला (करनाल) के साथ मिलकर रोहित पुत्र गुलाब ङ्क्षसह, वर्षा पुत्री गुलाब ङ्क्षसह व राजेश देवी पत्नी गुलाब ङ्क्षसह निवासी गांव ट्योंठा (पूंडरी) हाल निवासी गांव बिलासपुर (युमनानगर) से 13 एकड़ जमीन 2.47 करोड़ रुपये में 11 जून 2015 को जमीन खरीदी थी। जमीन के सौदे के समय सुरेद्र पुत्र जिले ङ्क्षसह व जिले ङ्क्षसह निवासी गाव टयोंठा भी मौजूद थे। इसके बाद कोर्ट में चले रहे विवाद का फैसला आरोपी नंबर 4 के पक्ष में आ गया और 13 एकड़ में से आधी जमीन उसको मिल गई। उन्होंने आरोपियों को कहा कि या तो 13 एकड़ पूरी जमीन दी जाए या आधी जमीन के पैसे वापिस दें, लेकिन आरोपी न तो पैसे दे रहे हैं और जमीन पर कब्जा कर लिया है। हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें