कोर्ट की अवहेलना करने वाला एक आरोपी काबू
कैथल। पुलिस ने अदालत की अवहेलना करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कलायत थाना शहर से हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अदालत की अवहेलना करने वाला आरोपी सतबीर निवासी वार्ड नं. 10 कलायत अपने ही मोहल्ले में घूम रहा है। हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।