ऑटो व बाइक की टक्कर में दो घायल
कैथल। आटो व बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में से एक की गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चहल पट्टी गुहणा निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि खेती-बाड़ी का काम करता है। वह अपने भतीजे प्रवीण के साथ वीरवार को चचेरे भाई जयबीर को लेने के लिए रेलवे स्टेशन सजुमा की तरफ जा रहे थे। सजूमा रोड पर एक ऑटो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। उसके भतीजे को अधिक चोटें आने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हैड कांस्टेबल शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।