एटीएम कार्ड बदल 1.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी
कैथल। एसबीआई मेन ब्रांच के एटीएम में एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से एटीएम बदलकर एक लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर ली। नई अनाज मंडी के समीप स्थित ओशो आश्रम निवासी दर्शन सैनी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर को अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर एसबीआई के मेन ब्रांच के एटीएम से 1.95 लाख रुपये निकाल लिए। एएसआई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।