मारपीट व धमकी का आरोपी काबू
कैथल। सीआईए-टू पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक उज्जवल सिंह द्वारा 28 वर्षीय आरोपी सुनील कुमार उर्फ शीला निवासी कौल गिरफ्तार किया गया है। उस पर कौल निवासी जगदीश चंद्र की शिकायत पर दर्ज एक मामले में आरोप है कि 15 अगस्त की शाम करीब 8 बजे आरोपी व हथियारों से लैस उसके साथियों द्वारा शिकायत कर्ता के बड़े भाई कर्ण सिंह पर हमला किया। जमीन को लेकर केस करने की रंजिशन गंभीर चोटें मारी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। वारदात में लिप्त आरोपी प्रवीन निवासी कौल को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त गंडासी बरामद की जा चुकी है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।