फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में डाली सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी में डाली सरकारी कार्य में बाधा, केस दर्ज
विज्ञापन

- आरोपी पिता-पुत्र को भेजा गया न्यायिक हिरासत
कैथल। पुलिस चौकी संगतपुरा ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप तहत गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि चौकी संगतपुरा प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजफूल द्वारा करीब 32 वर्षीय आरोपी सुनील व 62 वर्षीय धर्मपाल वासीयान बुढ़ाखेड़ा को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एक लिखित शिकायत के बाद दोनों आरोपी पिता-पुत्र को एएसआई रामकुमार ने नोटिस देकर जांच के लिए चौकी संगतपुरा बुलाया था। जहां पर शिकायतकर्ता पक्ष को भी पहुंचने के लिए निर्देश दिए गए थे। दोपहर के समय दोनों आरोपी चौकी में पहुंच कर पुलिस कर्मचारी की सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। सुनील ने कहा कि परिजनों से मारपीट करूं, या न करूं, मेरी मर्जी, मैं अनपढ़ नहीं हूं, मुझे कानून का ज्ञान है, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। दोनों आरोपी ने हाथापाई करते हुए पुलिस कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने लगे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी शनिवार को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें