चोरी के मामले में युवक काबू, सामान बरामद
कैथल। महिला के घर में चोरी के मामले में पुलिस ने एक काबू कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अर्जुन नगर कैथल नजदीक निवासी विवाहिता बृजबाला की शिकायत पर थाना शहर में दर्ज मामले अनुसार वह मकान व कोठियों में झाडू-पोचा लगाने का काम करती है, जबकि उसका उसका पति रिक्शा चलाता है। 3 जुलाई को उनके बच्चे और वे अपने-अपने कामधंधे पर चले गये, तो दिन के समय उसके मकान का ताला तोडकर चोर एक गैस सिलैंडर चुरा ले गया। प्रवक्ता ने बताया थाना शहर प्रबंधक इंस्पेक्टर जयवीर की अगुवाई में सबइंस्पेटर चंद्रभान व हेडकांस्टेबल बलिंद्र सिंह की टीम द्वारा उपरोक्त मामले में आरोपी शलीन निवासी खरकां को गिरफ्तार कर लिया, जो स्मैक नशा करने का आदी बताया गया है। आरोपी की निशानदेही पर काला के मकान से तीनों गैस सिलैडर बरामद कर लिए गए।