म्यौली व धनौरी से युवती का अपहरण
कैथल। गांव म्यौली से युवती का अपहरण किया गया। गांव म्यौली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है कि 25 फरवरी को ईसाक (कुरुक्षेत्र) निवासी पोनी व सतबीर ने उसकी पोती (17) को शादी के झांसे में फंसाकर उसका अपहरण कर लिया है। एएसआई महिपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव रमाणा रमाणी निवासी रोहताश ने पुलिस को शिकायत दी है कि 21 फरवरी को गांव धनौरी निवासी सोनू उसकी लड़की (19) को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।