किसान की दो एकड़ फसल की धान से भरी ट्राली चोरी
चीका पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
कैथल। चीका के गांव खरल से चोर धान से भरी ट्राली चोरी कर ले गए। चीका पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खरल निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात को चोर उसकी धान से भरी ट्राली चोरी कर ले गए। ट्राली में दो एकड़ की फसल थी। पुलिस ने चोरी हुई धान की कीमत करीब 95 हजार रुपये आंकी है। हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।