फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गई थी बहन के घर दिल्ली, चोरों ने उड़ाए एक लाख 75 हजार नकदी व चार तोले सोने के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
चोराें ने उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन के गांव प्रेमपुरा में चोर घर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का माल समेट लिया। पुलिस को दी शिकायत में प्रेमपुरा निवासी सुशील कौर ने बताया कि उसका लड़का बेलजियम में रहता है और वह घर पर अकेली रहती है। चार अगस्त को वह अपनी बहन से मिलने दिल्ली गई थी। पिछे से मकान का ताला तोड़कर चोर अलमारी में रखे एक लाख 75 हजार रुपये, सोने की दो चूड़ियां, एक चेन, दो अंगूठी, एलईडी व एक कैमरा चोरी कर ले गए। चोरी हुए जेवरात लगभग चार तोले के हैं। पुलिस ने चोरी हुए नकदी समेत जेवरात की कीमत करीब दो लाख 20 हजार रुपये आंकी है। सीवन थाने के हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें