फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या व कातिलाना हमला करने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। हत्या और कातिलाना हमला करने के मामले में आरोपी को राजौंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। वारदात में शामिल 5 अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पीआरओ ने बताया कि राजौंद थाना के सब इंस्पेक्टर रामकिशन ने आरोपी राजू निवासी कलासर को गिरफ्तार किया है। रोशन लाल उर्फ मिढ़ा निवासी कलासर की शिकायत के अनुसार 5 अप्रैल को खेत में चारा लेने गए उसके चाचा शमशेर उर्फ पप्पू पर आरोपियों ने लाठी व हथियारों से हमला कर दिया। जब रोशन अपने परिजनों सहित मौका पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनको भी चोटें मारी। इलाज के लिए कैथल के सामान्य अस्पताल में लाए गए शमशेर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। झगड़े की वजह पुरानी रंजिश बताई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें