हाबड़ी में चोरों ने एक दुकान से उड़ाए सात बैटरी
पूंडरी। गांव हाबड़ी के बस स्टेंड पर स्थित इनवर्टर व बैटरी की दुकान से चोरों ने बीती रात 7 बैटरी चोरी कर ली। दुकान मालिक अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वे शनिवार को भी हर रोज की तरफ शाम को अपनी दुकान को बंद करके घर चले गये थे। सुबह जब उन्होंने दुकान पर आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे हुये थे और अंदर दुकान में रखी एक नई बैटरी व 6 बैटरे गायब थे। जिसकी सूचना उन्होंने पूंडरी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।