115 ग्राम चरस के साथ एक काबू
कैथल। पुलिस ने 115 ग्राम चरस के साथ एक को काबू किया है। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि नशा रोधक दस्ता प्रभारी सबइंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में एसआई बलजीत सिंह, एएसआई बलराज सिंह, हैडकांस्टेबल राज सिंह, एचसी राजेश कुमार व सिपाही मनोज कुमार की टीम ने गांव जाखौली निवासी निवासी सुमेर उर्फ शमशेर सिंह को उसकी टायर पंक्चर की दुकान पर काबू किया। जहां उसके पास से 115 ग्राम चरस तथा पैंट जेब से 600 रुपये ड्रग मनी, मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की।