पुलिस ने 26 बोतल अवैध शराब बरामद की
कैथल। पुलिस ने एक स्कूटी व बाइक सवार को काबू करते हुए 266 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्यूआरटी के हैडकांस्टेबल जरनैल सिंह, हैडकांस्टेबल जिले सिंह, सिपाही हरदीप सिंह तथा शहर पुलिस के एचसी जोगिन्द्र की टीम ने काली निवासी नजदीक रेलवे स्टेशन के कब्जे में उसके खोखे से 66 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई। एक अन्य मामले में इसी टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित आरोपी राहुल के मकान की छत पर शैड के नीचे बने ब्लाक में छिपाई गई 90 बोतल ठेका शराब देशी शराब बरामद की। आरोपी भागने में सफल रहा। तीसरे मामले में क्यूआरटी इंचार्ज जरनैल सिंह तथा शहर पुलिस के एएसआई शमशेर सिंह की टीम दोपहर बाद सिरटा रोड ड्रेन पुल के नजदीक स्कूटी चालक सागर निवासी डोगरा गेट तथा बाईक चालक अक्षय निवासी सीवन गेट कैथल को काबु किया गया। आरोपियों के कब्जे से स्कूटी व बाईक पर लदे कट्टों में से 110 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई।