फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करी के मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने नशे का धंधा करने वाले तीन आरोपियों को तीन अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से हजारों रुपये की 7.2 ग्राम स्मैक, 2.5 किलोग्राम चुरापोस्त व दो किलो 250 ग्राम डोडापोस्त बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त एक बगैर नंबर की बाइक जब्त की। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि कि थाना प्रबंधक पूंडरी सब इंस्पेक्टर चंद्रभान की अगुवाई में शाम करीब 4 बजे एएसआई शमशेर सिंह, एचसी राजबीर, सुरेंद्र व सिपाही विजेंद्र की टीम ने टी प्वाइंट जांबा पर नाकाबंदी की थी। गांव टयौंठा की ओर से आई बगैर नंबर की बाइक के चालक ने पुलिस को देखकर वापिस भागने की कोशिश की तो संदिग्ध को काबू कर लिया। जिसकी पहचान गुरमुख सिंह निवासी गुमथल गढु जिला कुरुक्षेत्र के रुप में हुई। तलाशी दौरान उसके कब्जे से पॉलीथिन में 2.5 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद होने के बाद आरोपी को मौका पर पहुंचे एसआई कृष्ण कुमार ने गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया एक अन्य मामले में थाना पूंडरी के एसआई राजकुमार, अमृत लाल व एसपीओ ईश्वर सिंह की टीम कैंची चौक पाई रोड पूंडरी पर शाम के समय नाकाबंदी किए हुए थी जहां पुलिस ने पाई की तरफ से पैदल आ रहे संदिग्ध गुलजार सिंह निवासी फतेहपुर को काबू किया। उसके कब्जे से पॉलीथिन पन्नी में 7 ग्राम 20 मिलीग्राम स्मैक बरामद होने उपरांत थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को एएसआई शमशेर सिंह ने गिरफ्तार किया। तीसरे मामले में सीआईए-2 पुलिस के एएसआई रमेश चंद, सुभाष चंद, एचसी कमलजीत सिंह, अजीत सिंह व सिपाही नरेश कुमार की टीम शाम को बलबेहड़ा रोड़ चीका पर मौजूद थी। पुलिस ने चीका की तरफ से चादर औढ़े आ रहे संदिग्ध सतवंत सिंह उर्फ क्रांति निवासी नंदगढ़ थाना गुहला को काबू किया। जिसके कब्जे से एक पॉलीथिन में 2 किलो 250 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुई। थाना चीका में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे सबइस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें