फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राब की अवैध तस्करी के तीन मामलों में 6295 बोतल सहित दो आरोपी काबू, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मामलों में 6295 बोतल शराब सहित दो आरोपी काबू, एक फरार
विज्ञापन

फोटो नंबर-11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला पुलिस की ओर से शराब की अवैध तस्करी को लेकर चलाई गई मुहिम के तहत तस्करों से भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि तीन मामलों में तस्करों के कब्जा से 6295 बोतल देसी शराब बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त महेंद्रा पीकअप, होंडा अमेज व स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त की गई। एक आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौका से फरार हो गया, जबकि दो तस्करों को काबू कर लिया गया है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि थाना शहर प्रबंधक सब इंस्पेक्टर मंदीप सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक जयकिशन, एएसआई शमशेर सिंह, एचसी प्रभात, हवलदार बलजीत सिंह रात्रिकालीन नाकाबंदी के दौरान मानस रोड पर व्हीकलों की जांच कर रहे थे। करीब 9:30 बजे गांव मानस रोड से आ रही एक तिरपाल से ढकी महेंद्रा पीकअप गाड़ी को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया तो संदिग्ध अज्ञात चालक गाड़ी रोकते ही एकदम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पुलिस आबकारी स्टाफ प्रभारी एसआई बलवंत सिंह, एएसआई महीपाल सिंह, एचसी राजकुमार, सिपाही सुखचैन व एईटीओ अजीत सिंह की टीम 13 नवंबर सुबह करीब 9:30 बजे रेलवे स्टेशन कैथल के नजदीक से होंडा अमेज गाड़ी सहित आरोपी विजय निवासी नजदीक रेलवे स्टेशन के कब्जे से दो पेटी देसी शराब बरामद किया। उधर, चौकी अनाज मंडी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में हेडकांस्टेबल जयपाल की टीम ने रामनगर रेलवे फाटक के नजदीक से हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक सवार आरोपी गोकुल निवासी वाल्मीकि बस्ती के कब्जे से 11 बोतल देसी शराब बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें