फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट पर 2 घंटे तक बंधक बनाकर कार में घुमाया, मारपीट की और धमकी देकर छोड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट पर 2 घंटे तक बंधक बनाकर कार में घुमाया, 10 पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक युवक को करीब 10 लोगों ने हमला कर घायल करते हुए कार में बैठा लिया और दो घंटे तक उसे शहर में घुमाते रहे। बाद में कार से फेंक कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में कालू वाली गामड़ी निवासी कुलदीप ने बताया कि 16 मार्च की रात को लगभग साढ़े 10 बजे एक व्यक्ति ने उसे फोन करके चंदाना गेट पर बुला लिया। यहां उस व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी, डंडे व लोहे की रॉड की साथ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक गाड़ी में बैठा लिया और उसे बंधक बनाकर करीब 2 घंटे तक कार में घुमाते रहे। इसके बाद रात को 12 बजे उसे आरोपी शहर में फेंककर फरार हो गए। कुलदीप का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। हेड कांस्टेबल रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी संदीप, सुनील, संदीप, आजाद निवासी शेरगढ़, बंटी, गोलू निवासी अमरगढ़ गामड़ी, अंकित निवासी चंदाना गेट व 4 अन्य युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें