कार-मोटरसाइकिल टक्कर में युवक की मौतपूंडरी। हाबड़ी में एक युवक की कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में मौत हो गई। हाबड़ी निवासी जीवन पुत्र तरसेम (22 वर्ष) पूंडरी की तरफ से मोटर-साइकिल पर गांव हाबड़ी की तरफ आ रहा था। जब वह हाबड़ी और बरसाना के बीच में ही पहुंचा था तो हाबड़ी की तरफ से सामने से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने सीधी टक्कर मारी और खेतों में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर-साइकिल सवार युवक जीवन की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पीछे बैठा बुआ का लड़का गुरविंद्र निवासी धर्मगढ़ सफीदों घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक जीवन इकलौता लड़का था।