मोबाइल पर महिला को एसएमएस भेजकर दी बच्चों को जान से मारने की धमकी
कैथल। एक महिला को मोबाइल पर किसी ने एसएमएस भेजकर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमरगढ़ गामड़ी की महिला सुनीता ने आरोप लगाया कि उसके मोबाइल पर एक फोन आया था। गत 5 फरवरी को आए फोन को उसने उठाया नहीं। उसके बच्चे शाम के समय ट्यूशन पढने के लिए जाते हैं। बाद में उसने जब फोन उठाकर एसएमएस पढ़ा तो फोन करने वाले व्यक्ति ने लिखा था कि फोन उठा लो, नहीं उठाया तो बच्चों को जान से मार देंगे। जिस पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
इस केस की जांच कर रहे हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।