बुजुर्ग महिला के लापता होने पर केस दर्ज
कैथल। शहर की एक कालोनी से बुजुर्ग महिला लापता हो गई। सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 10 फरवरी को उसकी बुजुर्ग पत्नी घर से लापता हो गई। आसपास पता करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
सिटी थाना से जांच अधिकारी एचसी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।