अनाज मंडी से धान की बोरी चोरी करने वाला आरोपी काबू
कैथल। अनाज मंडी से एक बोरी धान चुराने के मामले में आरोपी अश्विनी उर्फ सोनू निवासी ढांड को ढांड पुलिस के हेडकांस्टेबल मोहन लाल द्वारा काबू कर लिया है। जिसके कब्जे से बोरी बेचकर प्राप्त की गई 500 रुपये नकदी बरामद कर ली गई।वारदात में शामिल दूसरे आरोपी व धान की बोरी खरीदने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि अर्बन एस्टेट कुरुक्षेत्र निवासी प्रवीण की अनाज मंडी ढांड में आढ़त की दुकान है। जहां से 10 दिसंबर की रात 2 युवको ने एक बोरी धान चुरा लिया था।