फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर पकडने गए युवक के चाकु मारने की वारदात में चोर घर से तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के दो लोगों ने चोरी करने के दौरान मारा था युवक को चाकू
विज्ञापन

-होश में आने पर इलाजरत घायल ने गांव के रामनिवास व रामप्रकाश पर लगाया चोरी और चाकू मारने का आरोप
-पुलिस ने दर्ज किया मामला

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
गांव सिसमौर में रात को चोरों को पकड़ने के दौरान युवक पर हुए चाकू से हमले के मामले में चोर घर से 3 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए है। युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की हालत काफी गंभीर है। तितरम थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सिसमौर निवासी राकेश ने बताया कि दो दिसंबर की रात को करीब डेढ़ बजे दो व्यक्ति घर में चोरी करने घर में घुसे थे। आहट पर उसकी नींद खुल गई। उसे देखकर चोर भागने लगे। तभी उसने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जिसमें से एक व्यक्ति ने उसकी छाती पर चाकू से वार किया और फरार हो गया। कुछ देर बाद भाई विकास के आने के बाद मुझे अस्पताल ले जाया गया। विकास ने बताया कि बाद में जब माता-पिता ने घर से जमीन के ठेके के लिए हुए पैसे संभाले तो तीन लाख रुपये घर से लापता मिले। उसने बताया कि इलाज के दौरान जब राकेश को होश आया तो उसने बताया कि चोर गांव के ही राम निवास व राम प्रकाश है। विकास ने बताया कि राकेश अभी आईसीयू में है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने राकेश की शिकायत पर रामनिवास व रामप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें