फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव शिमला के बस अड्डे के नजदीक कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत के गांव शिमला के पास हुए सड़क हादसे में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कलायत पुलिस ने मृृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गांव बढ़सीकरी कला निवासी कुलदीप ने बताया कि 27 नवंबर को उसकी 52 वर्षीय पिता बलबीर गांव शिमला के बस अड्डे के नजदीक किसी काम से गए हुए थे। तभी एक कार चालक बहुत तेज गति व लापरवाही से आया। जिसने उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसके पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। हेड कांस्टेबल मनजीत ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें