फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के पास राखी बंधवाने जा रहे युवक की सड़क हादसे मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राखी बंधवाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन के गांव प्रभोत के पास हुए सड़क हादसे में एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के पास राखी बंधवाने के लिए जा रहा था। गांव हरिगढ़ किंगन निवासी राजविंद्र ने बताया कि उसका 28 वर्षीय बेटा जितेंद्र मेहनत मजदूरी करता था। पांच साल पहले ही उसकी शादी हुई और दो बेटियां है। सोमवार शाम के समय जितेंद्र राखी बंधवाने के लिए बाइक पर अपनी बहन की ससुराल गांव छौत जा रहा था। गांव प्रभोत के पास पहुंचने पर हादसे का शिकार हो गया। रात नौ बजे पता चला कि उसके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। एएसआई रमेश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता राजविंद्र के शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच करके आरोपी चालक का पता लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें