फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर 33 हजार रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर 33 हजार रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन


कैथल। अंबाला रोड पीएनबी बैंक के एटीएम पर धोखे से एटीएम बदलकर उसके खाते से 33 हजार रुपये निकाल लिए। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दिल्लोंवाली निवासी प्रिंस ने बताया कि 27 जून सुबह 10 बजे पैसे निकलवाने के लिए एटीएम में गया तो वहां पर एटीएम से पैसे नहीं निकले। उसके पीछे खड़े एक युवक ने उससे कहा कि उसने एटीएम कार्ड नहीं लगाना आ रहा है। उसने उससे एटीएम लेकर धोखे से बदल लिया। कुछ समय के बाद वह लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए चला गया। करीब शाम 3.35 मिनट पर उसके फोन पर मैसेज आया कि उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए है। उसने बैंक में जाकर जानकारी ली तो उसके खाते से 33 हजार रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें