मारपीट में महिला समेत तीन घायल, केस दर्ज
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग जगह हुई मारपीट के मामले में लगभग 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव चौशाला निवासी राजकुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 12 मार्च को वह अपने भाई सतबीर व माता ओमी देवी के साथ गांव में ही चवन ऋषि के मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश रखते हुए एक महिला कमलेश व कुलदीप चौशाला व हरदीप वासी जुलानी खेड़ा ने गली में उनको रोककर मारपीट की। हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।