फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 ग्राम स्मैक सहित एक महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
12 ग्राम स्मैक सहित एक महिला काबू
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक सहित एक महिला को काबू किया है। इससे पूर्व भी यह महिला नशा तस्करी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि नशा रोधक दस्ता प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह की टीम गश्त दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे चीका चौक चीका मौजूद थी। जहां गुप्त जानकारी मिली कि विवाहिता सरोज रानी निवासी वार्ड नं. 9 संजय बस्ती चीका अपने मकान में स्मैक बेचने का धंधा करती है। टीम ने महिला सब इंस्पेक्टर सुनीता देवी के साथ वहां दबिश दी। डीएसपी गुहला प्रमोद कुमार की मौजूदगी में महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। 4 दिसंबर 2015 को इसी बस्ती से 8 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार की जा चुकी है, जिसमें उसे न्यायालय द्वारा बरी कर दिया गया था, परंतु आरोपी महिला का पुत्र हैप्पी स्मैक तस्करी मामले में अदालत द्वारा सजायाब किया जा चुका है, जो जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें