ट्रांसफार्मरों से तेल व सामान चोरी
कैथल। चीका में रात को चोर कई जगहों से ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर लाखों का तेल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। एसडीओ राहुल ने बताया कि 24 दिसंबर की आधी रात को यह चोरी हुई है। इसकी कीमत लगभग 5 लाख 9 हजार 539 बताई गई है। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।