खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चुराया
कैथल। एक किसान के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। एसडीओ सेवादास ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर की आधी रात को बुच्ची गांव निवासी रामचंद्र के खेत से चोर ट्रांसफार्मर सहित अन्य बिजली का लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।