फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में जमा करवाने आए व्यक्ति से 29500 रुपये की नकदी व मोबाइल चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में पहुंचा था नकदी जमा करने, दो युवकों ने पैसे व मोबाइल चुराया
विज्ञापन

कैथल। बैंक में नकदी जमा करवाने के लिए आए एक व्यक्ति से दो युवक 29 हजार 500 रुपये नकदी व मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया। गांव सारसा (पिहोवा) निवासी गुरदयाल सिंह ने ऑनलाइन दर्ज करवाई अपनी शिकायत में बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है और उसका खाता ढांड स्थित ओबीसी बैंक में है। गत 26 नवंबर को वह ओबीसी बैंक में 28 हजार रुपये जमा करवाने के लिए पहुंचा था। वह पढ़ा लिखा नहीं है। इसलिए पैसे जमा करवाने से पहले स्लिप भरवाने के लिए किसी पढ़े-लिखे व्यक्ति की तलाश करने लगा। इसी दौरान बैंक में उसे 2 व्यक्ति मिले। दोनों व्यक्ति स्लीप भरने के लिए उसे बाहर ले गए। एक व्यक्ति उसकी स्लीप भरने लगा और इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने उसे कोई नशीली वस्तु सुंघा दी, जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद आरोपी उसके 28 हजार व जेब में रखे 1500 रुपये व मोबाइल चुराकर ले गए। सामने आने पर वह दोनों युवकों को पहचान सकता है। बेहोशी की हालत में उसे उसके गांव के ही साहब सिंह ने अस्पताल में दाखिल करवाया। सब इंस्पेक्टर शिवचरण ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें