पर्स चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
फोटो नंबर-06
कैथल। एयर फोर्स रिटायर्ड कर्मी की बस स्टैंड पर अज्ञात युवक द्वारा जेब तराशने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चोरीशुदा पर्स बरामद किया गया है। आरोपी से व्यापक पूछताछ की जा रही है, तथा आरोपी 6 नवंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस पीआरओ ने बताया कि दीपावली के दृष्टिगत एसपी आस्था मोदी के आदेशों पर पुलिस बाजार, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चोरी तथा छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखे है। इस कड़ी दौरान सीआईए-1 पुलिस के हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह की टीम द्वारा शाम करीब 5:30 बजे सीवन चौक कैथल से करीब 23 वर्षीय आरोपी सोनी पुत्र धूपा राम निवासी खेड़ी गुलाम अली को गिरफ्तार किया गया है।