फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ब्रेक लगाने से मोटरसाईकिल से टकराया कैंटर , युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर चालक ने अचानक लगाई ब्रेक, पीछे से आ रहा बाइक सवार टकराया, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के समीप कैंटर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे बाइक चालक की कैंटर से टक्कर हुई। जिससे हादसे में बाइक चालक मोनी निवासी पूंडरी की मृत्यु हो गई। मृतक के भाई गुरदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक भाई संदीप निसिंग में रहता है। रविवार को 2 मोटरसाइकिलों पर सवार हम 3 भाई अपने भाई संदीप से मिलने के लिए निसिंग जा रहे थे। उनके आगे-आगे मोनी बाइक चला रहा था। रात 9.30 बजे जैसे ही वे रेस्ट हाउस से कुछ आगे निकले तो सड़क पर जा रहे एक कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए, जिस कारण मोनी बाइक सहित कैंटर से टकरा गया। हादसे में मोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमने मोनी को अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। कैंटर चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें