फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कांगथली में पुलिस ने बैलो से भरे ट्रक को किया काबू, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बैलों से भरे ट्रक को किया काबू, तस्कर फरार
विज्ञापन

फोटो नंबर-14
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। सोमवार सुबह पुलिस ने गांव कांगथली में नाका लगाकर बैलों से भरे एक ट्रक को अपने कब्जे में लिया है। जबकि गो तस्कर पुलिस के नाके की भनक लगते ही ट्रक को गांव कांगथली में मेन रोड पर छोड़कर फरार हो गए। गो तस्करों ने एक ट्रक में 13 बैलों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। जिसमें कई बैल तो बेहोशी की हालत में थे। उनको डॉक्टरों से उपचार करवाकर बड़ी मुश्किल से बचाया गया।
विज्ञापन

सीवन थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि चीका थाना से उनके पास विटी आई की गो तस्कर गाय से भरे एक ट्रक को लेकर सीवन की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने एसआई केहर सिंह, एसए जगदीश कुमार, सुरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल शीशपाल के साथ गांव कांगथली में नाका लगा लिया। लेकिन कुछ देर तक जब ट्रक वहां नहीं पहुंचा तो वह गांव कांगथली की ओर चल दिए। वहां देखा कि एक ट्रक बंद बाडी में खड़ा था। जब पुलिस कर्मियों ने ट्रक की तलाशी ली तो चालक व परिचालक गायब थे। ट्रक का पीछे का डाला खोला तो देखा की उसमें बैल बुरी तरह से भरे हुए थे और कई बेहोश थे। वह ट्रक को तुरंत गोशाला सीवन में लेकर आए और समिति के सदस्यों की सहायता से बैलों को नीचे उतर कर गिनती की तो उसमें 13 बैल भरे हुए थे। जो बैल बेहोशी की हालत में थे उनके उपचार के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया और उनका उपचार करवाया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर गो तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें