फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबारे से गिरे व्यक्ति के मामले में परिजनों ने दी पुलिस में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबारे से गिरे व्यक्ति के मामले में पुलिस में शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी में एक चौबारे में हुई रेड के दौरान घायल हुए पूंडरी निवासी व्यक्ति के घायल होने के मामले में परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विदित रहे कि पुलिस ने पूडरी में सट्टाखाईवाली करने के मामले में पूंडरी में रेड की थी। जिसमें एक व्यक्ति के छत से गिरने की सूचना थी। इस व्यक्ति को बाद में गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया है। उसका वहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने बताया कि उसका पुत्र पूंडरीक तीर्थ के निकट स्थित एक चौबारे में अपने निजी काम से गया था। इसी दौरान वहां सीआईए पुलिस की टीम ने रेड की। इसमें उसके पुत्र के साथ धक्का-मुक्की की गई। इस धक्का-मुक्की में उसके बेटे को नीचे गिरा दिया गया। इसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं और वह पीजीआई में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है। ऐसा करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सीआईए-1 ने 5 को पकड़ा, एक खिड़की से कूदा
सीआईए-1 पुलिस टीम ने डस्ट गश्त दौरान त्रिवेणी चौक पुंडरी स्थित टेलर दुकान पर दबिश देते हुए दुकान की आड़ में जुआ खेलने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपी काबू किए। उनके कब्जे से 2 ताश गड्डी व 23 हजार 700 रुपये नगदी बरामद की गई। टेलर मास्टर व एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक कुलविंद्र सिंह, एएसआई तिलकराज, कृष्ण कुमार, जोगिंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल राजेश कुमार, एचसी शुभकर्ण व हवलदार विक्रम सिंह की टीम ने त्रिवेणी चौक पूंडरी स्थित चौबारा पर भगवान दास टेलर निवासी पुंडरी की दुकान पर दबिश दी गई। ताश से जुआ खेल रहे 5 व्यक्तियों को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया गया, जबकि एक व्यक्ति दुकान के पीछे बनी खिड़की से एकदम नीचे कूद गया। काबू किए गए आरोपी अनिल, मुकेश, राजेंद्र उर्फ काला, राजेंद्र कुमार व राजकुमार सभी निवासी पूंडरी के कब्जा से कुल 23,700 रुपये नकदी व 104 पत्ते ताश बरामद किए गये, जबकि खिड़की से कूदने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई। उपरोक्त मामले में दुकान संचालक सहित 2 आरोपी अभी वांछित हैं। डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें