गांव सांघन से 21 वर्षीय युवक लापता
कैथल। गांव सांघन से 21 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव सांघन निवासी बीरा ने बताया कि 23 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे उसका 21 वर्षीय बेटा सुनील घर पर बिना कोई सूचना दिए चला गया। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं है। ईएएसआई रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।