महिला ने फंदा लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी की इंदिरा कालोनी से एक महिला ने मानसिक परेशानी के चलते कैथल रोड़ पर सत्संग भवन के पास एक पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को नीचे उतारा। जिसकी पहचान 46 वर्षीय दर्शना देवी पत्नी रामेश्वर इंदिरा कालोनी पूंडरी के रूप में हुई। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र राजू ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई और तीन बहनें है। जिनमें से एक भाई की अभी शादी नहीं हुई है। उनके पिता भी काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार है। जिसकी वजह से उनकी माता भी मानसिक रूप से परेशान रहती थी और कई बार बगैर बताये अपने मायके चली जाती थी। गुरुवार को भी उनकी माता घर से चली गई थी, जब रात को घर नहीं आई तो उन्होंने बड़ी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली की कैथल रोड पर सत्संग भवन के पास एक महिला पेड़ से लटकी हुई है। उन्होंने मौके पर जाकर उसकी पहचान अपनी माता के रूप में की। पुलिस ने आत्महत्या की कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया।