चूरापोस्त और स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने स्मैक और चूरापोस्त सहित दो नशा तस्करों को काबू किया है। पीआरओ ने बताया कि सदर पुलिस के एएसआई भीम सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश, सतपाल, कर्मबीर, भूपेंद्र व सिपाही विनोद कुमार की टीम दोपहर के समय गस्त पर कैथल-बाबा लदाना रोड ड्रेन पर थी। पुलिस ने मानस गांव की तरफ से पैदल आ रहे अतुल निवासी भगत सिंह कॉलोनी को काबू किया गया। जिसके कब्जे से 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना सदर कैथल में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य मामले में पुलिस चौकी महमुदपुर के एएसआई सुरेश कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह व बहादुर सिंह की टीम रात को गांव रत्ताखेडा की तरफ से आए सतपाल उर्फ काला निवासी शिवमाजरा को काबू कर उसके कब्जे से 600 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया।