नहर पर नहाने गए पांच किशोर नहीं लौटे घर
कैथल। नहाने के लिए नहर पर पर पांच किशोर लापता हो गए। युवकों के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। प्यौदा रोड कैथल निवासी राजकुमार ने बताया कि 26 जून को उसका 15 वर्षीय बेटा तुषार, पड़ोसी का बेटा अजय, रवि, सकिराम उर्फ गोलू व मोनू नहाने के लिए नहर पर गए थे, जो वापस नहीं लौटे। उन्होंने अपने बच्चों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्हें संदेह है कि किसी ने उनके बच्चों को बंधक बनाकर रखा हुआ है। सिविल लाइन थाने से सब-इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके सभी लड़कों की तलाश की जा रही है।