फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों में लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दुकानों में लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भगत ङ्क्षसह चौक में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों में सेंध लगाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
दुकानदार नरेश गुप्ता ने बताया कि सोमवार को उसने अपनी दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। मामले की सूचना 100 नंबर पर देने पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिस पर एसपी को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चोर उसकी दुकान के गल्ले से 5 हजार रुपये व गोशाला के दानपात्र से भी करीब 600 रुपये चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने उसके पड़ोसी दुकानदार भगत राम बशेवर लाल व प्रमानंद वाला की दुकान से भी नकदी व अन्य सामान चोरी हुआ है। सिटी एसएचओ राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना में शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें