फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से सांसद राजकुमार सैनी को बदनाम करने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी की फर्जी वीडियो वायरल करने पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सांसद राजकुमार सैनी को वीडियो के माध्यम से बदनाम करने के आरोप में पुलिस ने उनके राजनीतिक सलाहकार एनडी गुप्ता की शिकायत पर एक युवक राजा के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एनडी गुप्ता ने बताया कि उनके संज्ञान मे एक मामला सामने आया है, जिसमे एक अश्लील वीडियो के नीचे सांसद राजकुमार सैनी का नाम लिखकर सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है। जब वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चला के इस वीडियो की वजह से भाजपा के व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन को इस्तीफा तक देना पड़ा था। यह वही वीडियो है। इस वीडियो में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की शक्ल तो दूर की बात है, उनकी झलक तक भी नही है। कुछ साजिश कर्ता लोग इस वीडियो के नीचे सांसद का नाम लिखकर सोशल मीडिया पर प्रचारित कर रहे हैं। इससे सांसद की छवि को बिगाड़ने की यह गहरी साजिश है। जिससे उनके सम्मान को ठेस लगी है। इस मामले की जांच की जाए और इसे प्रचारित करने वालो लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पट्टी अफगान निवासी राजा नामक व्यक्ति ने इसे उनके जानकार धर्मबीर के मोबाइल पर भेजा है। एक अन्य अमरदीप मोर के नाम से भी इस वीडियो को प्रचारित किया जा रहा है।
थाना शहर प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें