अदालत की अवहेलना करने वाला एक आरोपी काबू
कैथल। पुलिस ने अदालत की अवहेलना करने वाले एक आरोपी को राजौंद बस अड्डे से काबू किया है। राजौंद थाना शहर से ईएएसआई रोहताश सिंह व ईएसआई सतपाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सुचना मिली थी कि अदालत की अवहेलना करने वाला एक अरोपी कुलदीप वासी राजौंद अब बस अड्डे पर घूम रहा है। जो लंबे समय से फरार चल रहा है। अगर पुलिस द्वारा रेड की जाए तो यह काबू आ सकता है। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू किया गया। एसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।