ऑनलाइन खरीददारी के माध्यम से लगाया 14 हजार का चूना
कैथल। हुडा सेक्टर 20 कैथल निवासी एक व्यक्ति को ऑनलाइन खरीददारी के माध्यम से 14 हजार रुपये का चूना लगा दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित अनुराग शर्मा ने सरीविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने क्लब फेक्ट्री इंडिया के माध्यम से पेंट-शर्ट का ऑर्डर किया था और ऑर्डर अनुसार उसकी कीमत 1847 रुपये थी। लेकिन जो कॉरियर के माध्यम से उसके पास पेंट-शर्ट पहुंची, उसका मेटिरियल बिल्कुल खराब था। उसने ई-कॉम एक्सप्रैस के माध्यम से सामान वापिस कर दिया। कंपनी द्वारा कुल राशि में से उसे 550 रुपये वापिस कर दिए। उसने जब बाकी पैसे वापिस देने को कहा तो उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया और उसने कहा कि उसके फोन काटने के बाद आपके पास ऑर्डर कन्फर्म करने का नंबर आएगा। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से उसके पास फोन आया और उसने कहा कि आपका ऑर्डर कन्फर्म हो गया है। फोन करने वाले नव कहा कि कंपनी रूल्स के अनुसार एटीएम कार्ड नंबर भी कन्फर्म करवाना होगा। उसने जब उसे अपना एटीएम कार्ड नंबर बताया तो उसके खाते से 14 हजार रुपये निकल गए।
सिविल लाइन एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।