3.08 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने सायंकालीन गश्त के दौरान गांव खरकां क्षेत्र से एक नशा तस्कर को काबू कर आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम स्मैक व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-वन पुलिस के सहायक उप निरीक्षक शुभकरण, एएसआई जोगिंद्र सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार और हेड कांस्टेबल राज सिंह की टीम ने गश्त दौरान गांव खरकां में स्कूल के पास से संदिग्ध युवक हरपाल उर्फ पाला निवासी डेरा खरकां को काबू किया गया। पुलिस द्वारा ली गई नियमानुसार तलाशी दौरान आरोपी के कब्जा से प्लास्टिक पन्नी में 3.08 ग्राम स्मैक तथा जेब से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। थाना गुहला में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रामथली सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया तथा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।