महिला के अपहरण के आरोप में केस दर्ज
कैथल। सदर थाना क्षेत्र में एक गांव से एक 33 वर्षीय महिला का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 2 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति उसकी 33 वर्षीय पत्नी का अपहरण करके ले गए। उन्हें आशंका है कि उसे कहीं बंधक बनाया हुआ है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।